Azamgarh news :डीजे संचालकों व पूजा संयोजकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर 03 डी0जे0 सिस्टम व प्रयुक्त 04 वाहनों को किया सीज

डीजे संचालकों व पूजा संयोजकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर 03 डी0जे0 सिस्टम व प्रयुक्त 04 वाहनों को किया सीज

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
कस्बा निजामाबाद में लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान थानाध्यक्ष हीरेन्द्र प्रताप सिंह, एसएसआई सविन्द्र राय एवं ड्यूटी में लगे अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा ड्यूटी का अनुपालन किया जा रहा था। इसी दौरान पूजा संयोजक व उनके सदस्य –
1. जय बजरंग दल फरहाबाद के अध्यक्ष अमरजीत मौर्या पुत्र बहादुर मौर्या
2. जय गोपाल दल फरहाबाद मछली मंडी के अध्यक्ष सुमित मौर्या पुत्र कैलाश मौर्या
3. बाल क्रान्ति दल घूरीपुर के अध्यक्ष बृजेश कुमार पुत्र सीताराम व मिन्शू चौरसिया पुत्र स्व. विवेकानंद चौरसिया
4. देवकी चौक मूर्ति स्थापित दल के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता पुत्र स्व. फेकू गुप्ता निवासी हुसैनाबाद निजामाबाद
उक्त सभी व्यक्तियों द्वारा विभिन्न डीजे संचालकों को बुलाकर बड़े-बड़े डीसीएम ट्रकों पर डीजे सिस्टम लादकर कस्बे में ऊंची आवाज में डीजे कम्पटीशन कराया जा रहा था। यह कृत्य मा0 सर्वोच्च न्यायालय के आदेश, उ0प्र0 शासन के दिशा-निर्देशों तथा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण नियमों के विपरीत था।
थानाध्यक्ष व पुलिस बल द्वारा बार-बार ध्वनि कम करने हेतु निर्देश दिए जाने के बावजूद उक्त व्यक्तियों द्वारा सड़क पर मूर्ति रखकर विसर्जन रोकने की धमकी दी गई तथा डीजे की आवाज और बढ़ाई गई। उक्त कृत्य से आमजन में भय, असुविधा एवं ध्वनि प्रदूषण फैल रहा था, जिससे बच्चों, वृद्धजनों एवं बीमार व्यक्तियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
तत्पश्चात पुलिस द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए चार वाहनों को धारा 207 एम0वी0 एक्ट के तहत सीज किया गया तथा ई-चालान ऐप के माध्यम से अन्य धाराओं में कार्यवाही की गई।
पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0सं0 357/2025 धारा 289/292/293 बीएनएस व 4/5/5(क)/6 ध्वनि प्रदूषण (नियमन व नियंत्रण) नियम-2000 तथा 15(1) पर्यावरण संरक्षण अधिनियम-1986, थाना – निजामाबाद, जनपद – आजमगढ़
जब्तीकरण का विवरण –
92 अदद एम्पलीफायर, 90 अदद बड़े साउंड बाक्स, 588 अदद छोटे साउंड बाक्स (HF), 01 अदद माइक, 05 अदद क्रॉसओवर, 03 अदद मिक्सर, 12 अदद बेस बाक्स, 02 अदद ट्रेस्ड, 02 अदद वायर बाक्स, 05 अदद जनरेटर, 60 अदद सीआरपी लाइट, तथा 04 बड़े वाहन –
1. UP15HP0964 (शगुन डीजे, किठौर)
2. UP42T6047 (डीजे पब्लिक इवेंट)
3. UP13T6878 (जे.के. डीजे, किंग ऑफ माया बाजार)
4. UP37BT8563 (मेरठ डीजे बाक्स सपोर्टर)
डीजे में प्रयुक्त 04 भारी वाहनों का ₹74,500/- का चालान कर सीज किया गया एवं अन्य 07 वाहनों का ₹94,500/- का चालान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button