Azamgarh news :मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक को किया गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
सरायमीर थाना के उ0नि0 जयशंकर प्रसाद मय हमराह टीम द्वारा क्षेत्र में देखभाल, रोकथाम जुर्म-जरायम, तलाश वांछित/वारण्टी अभियुक्त तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान नन्दाव मोड़ पर मौजूद थे कि मुखबिर खास से सूचना मिली कि एक व्यक्ति कमालपुर मोड़ पर अवैध असलहा के साथ मौजूद है।
सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर घेराबंदी करते हुए उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पूछताछ पर उसने अपना नाम सूरजभान पुत्र पन्नालाल निवासी पारा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ बताया। तलाशी लेने पर अभियुक्त के लोवर की फेंट से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर तथा बायीं जेब से एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।
अभियुक्त से असलहे के संबंध में वैध लाइसेंस मांगा गया, जो प्रस्तुत नहीं कर सका।
अभियुक्त सूरजभान उपरोक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 430/2025 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button