माटीकला को बढ़ावा देने की पहल, आजमगढ़, मऊ व बलिया के कारीगरों को मिला सम्मान
Initiative to promote clay art, artisans from Azamgarh, Mau and Ballia received honours

आजमगढ़ 31 अक्टूबर(आर एन एस)- उ०प्र० माटीकला बोर्ड की मण्डल स्तरीय माटीकला पुरस्कार वितरण कार्यक्रम वित्तीय वर्ष 2025-26 का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ० अर्चना द्विवेदी, अपर आयुक्त आजमगढ़ एवं श्री साहब शरन रावत, उपायुक्त उद्योग आजमगढ़ द्वारा महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर जिला ग्रामोद्योग कार्यालय आजमगढ़ पर किया गया।
इस कार्यक्रम में तीनों जनपदों आजमगढ़, मऊ एवं बलिया के माटीकला के 06 कारीगरों द्वारा माटीकला के उत्पाद (मूर्ति, घरेलु उपयोग के सामान, गुलदस्ता, लैम्प इत्यादि) का प्रदर्शन किया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार श्री भगानू प्रजापति, जनपद आजमगढ़ को धनराशि रू0 15000.00, द्वितीय पुरस्कार श्री उज्जवल कुमार प्रजापति जनपद मऊ को धनराशि रू0 12000.00 तथा तृतीय पुरस्कार श्री विनोद कुमार प्रजापति जनपद बलिया को धनराशि रू0 10000.00 दिया गया एवं जनमानस से अपील किया गया कि अधिक से अधिक माटीकला के उत्पादों का उपयोग करें। जिससे स्थानीय स्तर पर कुम्हारी कला के कामगारों को अधिक से अधिक रोजगार प्राप्त हो सके। कार्यक्रम में अतिथि वक्ता डा० अखिलेश त्रिपाठी, सहायक प्रोफेसर द्वारा लाभार्थियों को माटीकला उत्पादों के व्यवसायिक उपयोग से सम्बन्धित जानकारी दी गयी, तथा अतिथि वक्ता श्री सोहित कुमार प्रजापति एवं श्री दिनेश मौर्या, डा० राकेश उपाध्याय, श्री बृजेश दूबे, चीफ एन्टीकरप्शन ब्यूरो द्वारा माटीकला शिल्पकारी तथा माटीकला में उपयोग किये जाने वाले नवीन तकनीकी की जानकारी लाभार्थियों को दिया गया। इस अवसर पर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी बलिया एवं जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मऊ एवं मण्डल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



