Azamgarh news :शादी का लालच देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
शादी का लालच देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना पवई अंतर्गत वादिनी ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी गई कि अभिनन्दन गौतम पुत्र सियाराम निवासी ग्राम रैदा थाना पवई जनपद आजमगढ़ द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 235/2025 धारा 137(2), 87 बीएनएस बनाम अभिनन्दन गौतम पंजीकृत किया गया। दौरान विवेचना मुकदमे में धारा 64 बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। दिनांक 01.11.2025 को उ0नि0 विशाल चक्रवर्ती मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त वांछित अभियुक्त अभिनन्दन गौतम पुत्र सियाराम निवासी ग्राम रैदा थाना पवई जनपद आजमगढ़ को कलान चौराहा से समय करीब 15:42 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



