Azamgarh news :जनपद की पुलिस ने आज कुल 49 वारंटीयों को किया गिरफ्तार
जनपद की पुलिस ने आज कुल 49 वारंटीयों को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी एवं न्यायालय से जारी वारंटों की तामील हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद आजमगढ़ पुलिस द्वारा उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है।
अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय पुलिस टीमों द्वारा कुल 49 वारण्टियों की गिरफ्तारी की गई, जिनमें प्रत्येक थाना द्वारा की गई गिरफ्तारी का विवरण निम्नवत् है – क्रमशः कोतवाली, मुबारकपुर, बिलरियागंज, अतरौलिया, तहबरपुर, सरायमीर, मेंहनाजपुर, तरवां, फूलपुर, दीदारगंज से 01- 01 वारण्टी, जीयनपुर पवई, बरदह से 02-02, कंधरापुर, महराजगंज से 03-03, कप्तानगंज, देवगांव से 05-05, रौनापार से 07, जहानगंज से 10 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार कुल 49 वारण्टियों को जनपद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। यह अभियान अपर पुलिस अधीक्षकगण एवं क्षेत्राधिकारियों के कुशल पर्यवेक्षण तथा सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में संचालित किया गया।
जनपद आजमगढ़ पुलिस द्वारा ऐसे अभियान निरंतर चलाए जा रहे हैं ताकि न्यायालय से जारी वारंटों की शीघ्र तामील सुनिश्चित हो सके एवं अपराधियों में कानून का भय स्थापित किया जा सके।



