Azamgarh news:बुढनपुर में खुला हेल्दी फूड उत्पादन का नया केंद्र,सोया पनीर प्लांट का हुआ भव्य शुभारंभ

New centre for healthy food production opened in Budhanpur, Soya Paneer plant inaugurated with great pomp

रिपोर्ट:चन्द्रेश यादव

आजमगढ़ जिले के नगर पंचायत बुढनपुर में सोमवार को के.के. साईं एंटरप्राइजेज, सोया पनीर और टोफू उत्पादन प्लांट का भव्य शुभारम्भ लालगंज के जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह गुड्डू, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरू सिंह और नगर पंचायत बुढनपुर के समाजसेवी गुडलक सिंह ने फीता काटकर संयुक्त रूप से किया।प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर कुन्दन सिंह ने बताया कि शादियों और त्योहारों के सीजन में लोगों को दूध उत्पादों की शुद्धता को लेकर अक्सर संदेह रहता है। ऐसे में K K साईं ENTERPRISES के माध्यम से उपभोक्ताओं को शत-प्रतिशत शुद्ध, प्रोटीन युक्त और स्वास्थ्यवर्धक सोया पनीर एवं टोफू उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह आजमगढ जिले का पहला सोया पनीर और टोफू उत्पादन प्लांट है, जिससे न केवल लोगों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद मिलेंगे बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।सेवानिवृत्त वैज्ञानिक आर के सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम में दूध का उत्पादन घट जाने के बावजूद बाजारों में पनीर की उपलब्धता बनी रहती है, जो इस बात का संकेत है कि अधिकांश पनीर अशुद्ध होता है। उन्होंने कहा कि सोया पनीर पूरी तरह शुद्ध, प्राकृतिक और स्वास्थ्यवर्धक होता है। इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, जो विशेष रूप से जिम जाने वाले युवाओं और फिटनेस प्रेमियों के लिए अत्यंत उपयोगी है।युवा भाजपा नेता हर्षित सिंह ने कहा कि ऐसे उद्योग स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वास्थ्य दोनों क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करते हैं।इस मौके पर डॉक्टर हमीर सिंह, वीरेन्द्र सिंह, ममता सिंह,अमन सिंह गोलू, सत्यम सिंह, डॉ. रमाकांत सिंह, भागवत सिंह, हरिश्चनद सिंह, अनिल सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button