Azamgarh news:श्री शनिदेव मंदिर गौरीशंकर घाट पर देव दीपावली की भव्य तैयारी, हजारों दीपों से आलोकित होगा तमसा तट

Grand preparations for Dev Deepawali at Shri Shanidev Temple Gaurishankar Ghat, Tamsa coast will be illuminated with thousands of lamps.

आजमगढ़। पवित्र कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर इस वर्ष भी श्री शनिदेव मंदिर गौरीशंकर घाट (तमसा तट) पर भव्य आयोजन किया जाएगा। परंपरानुसार इस शुभ अवसर पर हजारों-हजार दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान श्री शनिदेव की आराधना एवं गंगा आरती की जाएगी, जिससे पूरा घाट दिव्य प्रकाश से आलोकित हो उठेगा।कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 05 नवम्बर 2025, दिन बुधवार, सांयकाल किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत गंगा आरती का शुभारंभ शाम 05:15 बजे होगा। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।श्री शनिदेव सेवा संस्थान ट्रस्ट, आजमगढ़ की ओर से आयोजित इस देव दीपावली कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों, श्रद्धालुओं एवं भक्तगणों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।इस अवसर पर मंदिर परिसर एवं घाट की विशेष सजावट की जाएगी। दीपों की मनोहारी छटा, गंगा आरती की ध्वनि, भक्ति गीतों की मधुर लहरियों के बीच श्रद्धालु अध्यात्म और आस्था का अद्भुत संगम अनुभव करेंगे।इस आशय की जानकारी देते हुए व्यवस्थापक शिव दयाल निषाद ने जनपदवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर देव दीपावली महोत्सव को सफल बनाएं और इस पावन पर्व पर श्री शनिदेव के चरणों में दीप अर्पित कर पुण्यलाभ प्राप्त करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button