Azamgarh news:जिलाअधिकारी ने अवंतिका पुरी में कार्तिक पूर्णिमा मेले का लिया जाएगा, दिए आवश्यक निर्देश

The District Magistrate has given necessary instructions regarding the Kartik Purnima fair to be organised at Avantika Puri.

रिपोर्ट चंदन शर्मा
रानी की सराय/आजमगढ़:जिलाधिकारी ने कार्तिक पूर्णिमा से एक दिन पहले रानी की सराय क्षेत्र के अवंतिका पुरी धाम में विशेष स्नान मेले की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान कई अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने दुकानदारों से बातचीत की और उन्हें सामानों को व्यवस्थित तरीके से लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।तालाब में स्नान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए उन्होंने नावों और प्रशिक्षित गोताखोरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए। जिलाधिकारी ने अवंतिका पुरी समिति के सदस्यों से भी वार्ता की।
निरीक्षण के बाद, जिलाधिकारी ने अवंतिका पुरी स्थित राम जानकी और भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। उन्होंने चल रहे यज्ञ में भी पूजन-अर्चन किया और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान जिले के उच्च अधिकारी मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button