Azamgarh news :देव दीपावली पर्व पर वाराणसी शहर में मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध — जनपद आजमगढ़ पुलिस की आमजन से अपील

देव दीपावली पर्व पर वाराणसी शहर में मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध — जनपद आजमगढ़ पुलिस की आमजन से अपील

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
दिनांक 05 नवम्बर 2025 (कार्तिक पूर्णिमा) के अवसर पर जनपद वाराणसी में पारंपरिक एवं भव्य देव दीपावली मेला आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं के आगमन के कारण वाराणसी शहर क्षेत्र में यातायात का अत्यधिक दबाव रहने की संभावना है।
भीड़-भाड़ और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए वाराणसी शहर में छोटे एवं बड़े सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित (वर्जित)रहेगा।
अतः जनपद आजमगढ़ से वाराणसी दिशा में मालवाहक वाहन लेकर जाने वाले समस्त वाहन स्वामियों, चालकों एवं परिवहन व्यवसायियों को यह परामर्श दिया जाता है कि वे–
अपनी यात्रा की पूर्व योजना बनाएं,
वैकल्पिक मार्गों का चयन करें,
तथा वाराणसी शहर में प्रवेश से परहेज़ करें, क्योंकि यातायात डायवर्जन लागू रहेगा और शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
जनपद आजमगढ़ यातायात पुलिस की ओर से जनहित में अपील की जाती है कि-
यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें।
अनावश्यक रूप से वाराणसी शहर की ओर मालवाहक वाहन न भेजें।
पुलिस प्रशासन के निर्देशों का सहयोगपूर्वक अनुपालन करें।
आपके सहयोग से ही सुरक्षित, सुगम एवं शान्तिपूर्ण यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button