Azamgarh news:गंदगी का अड्डा बना बरदह बाजार, नाली की अनदेखी से बढ़ रहा बीमारी का खतरा

Azamgarh,Bardah market has become a hub of filth, the risk of disease is increasing due to neglect of drains.

विवेक तिवारी

बरदह/आजमगढ़। बरदह के स्थानीय बाजार क्षेत्र में साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था अब आम लोगों के लिए गंभीर परेशानी बनती जा रही है। मुख्य चौराहे पर स्थित अंबेडकर प्रतिमा से थाना परिसर मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग के किनारे फैली गंदगी ने पूरे बाजार को दूषित कर दिया है। प्रतिदिन शाम के समय इसी स्थान पर सब्जी और खाद्य सामग्री के ठेले लगते हैं, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका लगातार बढ़ रही है। समस्या की जड़ यह है कि बाजार क्षेत्र की नाली की सफाई की जिम्मेदारी अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। ग्राम पंचायत और सड़क विभाग के बीच जिम्मेदारी तय न होने से नाली की नियमित सफाई नहीं हो पा रही है। हालात तब और बिगड़ जाते हैं जब थाना परिसर की बाउंड्री से सटकर बनाई गई सड़क विभाग की नाली सही ऊंचाई पर न होने के कारण सड़क का पानी ग्रहण ही नहीं कर पाती। नाली सड़क से ऊंची होने के चलते उसमें केवल गंदा पानी जमा होकर बाजार में फैल रहा है। इसके अलावा नाली के लिए कोई समुचित निकास मार्ग भी नहीं बनाया गया, जिससे गंदगी बीच बाजार में सड़ रही है। नाली निर्माण के समय आसपास की पुरानी नालियों को भी ढका नहीं गया, जिससे खुले में बहता दूषित पानी खाद्य पदार्थों को प्रदूषित कर रहा है। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सफाई और निकासी की जिम्मेदारी स्पष्ट कर तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाएं, ताकि बाजार को बीमारियों के खतरे से बचाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button