Mumbai news:कला केंद्र ने मो रफी को श्रद्धांजलि दी,शाहिद रफी ने कला केंद्र की सराहना की

रिपोर्ट/अजय उपाध्याय
मुंबई:मुंबई की सुप्रसिद्ध सामाजिक और कलात्मक संस्था कपिल कला केंद्र की तरफ से संस्था के महासचिव डॉ सत्तार खान के संयोजन में स्वर सम्राट पद्मश्री गायक कलाकार मो रफी की 99 वी जयंती पर सांताक्रूज कब्रस्तान में उनकी कब्र पर गुलाब की पंखुड़िया अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।उनकी आत्मा की शांति के लिए फातेहा पढ़ी गई।
इस मौके पर मुख्य अतिथि राजस्थान के वरिष्ठ किसान नेता एस एस आर्य विशेष अतिथि सुप्रसिद्ध फिल्म खलनायक अली खान,कला केंद्र सचिव गायक सचिन पिल्लई,गायक मास्टर स्नितिक पिल्लई,गायक पृथ्वी पिल्लई,गायक विनोद कुमार,मो हनीफ(वॉयस ऑफ मो रफी)मो इसहाक के अलावा मो रफी के सैकड़ों चाहने वालों ने उनकी कब्र पर गुलाब पुष्प अर्पित की।कार्यक्रम के समापन पर संस्था के अध्यक्ष कपिलदेव खरवार ने सभी के प्रति दिल से आभार व्यक्त करते हुए सरकार से मो रफी को भारत रत्न का सम्मान देने की मांग किया।
मो रफी के आवास पर उनके साहबजादे शाहिद रफी ने मीडिया से बातचीत में कपिल कला केंद्र के अध्यक्ष कपिलदेव खरवार की सराहना करते हुए कहा कि उपर वाले की मर्जी होगी तो एक दिन मो रफी साहब को भारत रत्न का सम्मान जरूर मिलेगा तब कला केंद्र को दुनिया जान जायेगी।
इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ सत्तार खान फाउंडेशन (मुंबई)ने किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button