Jabalpur news:मौत बनकर गिरे जर्जर बिजली पोल, पोल पर चढ़ा था कर्मचारी; बाल-बाल बची जान

Jabalpur News: A dilapidated electric pole fell like death, an employee had climbed the pole; his life was narrowly saved.

जबलपुर के मिलौनीगंज इलाके में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मुख्य मार्ग पर लगे दो जर्जर विद्युत पोल अचानक भरभराकर सड़क पर जा गिरे। हैरानी की बात यह रही कि जिस पोल पर कर्मचारी चढ़कर आर्मर्ड केबल बदलने का काम कर रहा था, वही अचानक नीचे से ढह गया। पोल गिरते ही तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ और जोरदार धमाके की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। एक पोल पास के मकान पर जा टिका, जबकि कर्मचारी और राहगीर बाल-बाल बच गए।

 

हादसे की सबसे बड़ी चिंता इसलिए भी है क्योंकि घटनास्थल के पास ही स्कूल है और सड़क पर बच्चों व राहगीरों की आवाजाही रहती है। गनीमत रही कि गिरते समय कोई इसकी चपेट में नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जर्जर पोल पर कर्मचारी को चढ़ाकर काम कराने और सुरक्षा इंतजामों को लेकर विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के पुराने पोलों का तत्काल सर्वे कराकर कमजोर पोल बदलने और विद्युत कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है।

जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button