Mau news:थाना समाधान दिवस में 12 लोगों ने दिए प्रार्थना पत्र, एक का मौके पर निस्तारण

Mau News: 12 people submitted applications on Thana Samadhan Diwas, one resolved on the spot.

Mau News:घोसी।मऊ। घोसी कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सीओ सतेन्द्र भूषण तिवारी और तहसीलदार अनीश सिंह की अध्यक्षता में अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में कुल 12 मामले सामने आए जिनमें 10 राजस्व और दो पुलिस से संबंधित रहे। पुलिस से जुड़े एक मामले का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।

सीओ सतेन्द्रभूषण तिवारी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का निष्पक्षता के साथ निस्तारण कराया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गठित टीम में शामिल सिपाही राजस्व अधिकारी का सहयोग और सुरक्षा देंगे।

तहसीलदार अनीशसिंह ने राजस्व कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों में मौके पर पहुंचकर जांच करें और रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करें।

वहीं कोतवाल रविंद्र नाथ राय ने कहा कि पुलिस से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है। फरियादियों को समय से न्याय दिलाना प्राथमिकता है।

समाधान दिवस के दौरान अपराध निरीक्षक मोतीलालपटेल, उपनिरीक्षक अशोक सिंह, एसआई विजयशंकर, उपनिरीक्षक हरेन्द्र कुशवाहा, कानूनगो मतीन खान, लेखपाल अरविन्द पांडेय, गौरव राय, नगर पंचायत से शादाब खान सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button