Azamgarh News:फरियादियों द्वारा थाना दिवस में 10 प्रार्थना पत्र आए, तीन का मौके पर निस्तारण


आजमगढ़ बलरामपुर/ पटवध से बबलू राय
फरियादियों द्वारा थाना दिवस में 10 प्रार्थना पत्र आए, तीन का मौके पर निस्तारण
आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना परिसर में शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर थाना अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए।
थाना दिवस में कुल 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से जांच के बाद तीन प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं शेष सात प्रार्थना पत्रों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित लेखपाल, कानूनगो एवं थाने के पुलिसकर्मियों को मौके पर जाकर शिकायतों की जांच करने तथा आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
थाना अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने संबंधित कर्मचारियों से कहा कि थाना दिवस में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच की जाए और निर्धारित समय में उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से थाने अथवा अन्य कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
इस दौरान कानूनगो सत्येंद्र मिश्रा, गुलाब यादव, लेखपाल अशोक उपाध्याय, विनय चतुर्वेदी समेत पुलिस एवं राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।



