Deoria news, विभिन्न मांगों को लेकर पूर्व विधायक बरहज ने तहसील में दिया धरना
Deoria today news
विभिन्न मांगों को लेकर पूर्व विधायक बरहज ने तहसील में दिया धरना।
देवरिया।
बरहज: बरहज विधानसभा के पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज बरहज तहसील परिसर में धरना दिया। उंन्होने विभिन्न समस्याओं से सम्बंधित 25 सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी को सौंपा।
पत्रक में कहा गया है कि सरयू की कटान से मइल, परसिया देवार और कपरवार कृषि भूमि नदी में विलीन होती जा रही है सोनाड़ी से बरौली, खुखुंदू से गडेर मार्ग को ठीक किया जाए। पीपा पुल का निर्माण कराकर अति शीघ्र शुरू कराया जाए ।
धरना के इस अवसर पर खड़क बहादुर यादव, राम भुवाल निषाद पूर्व सांसद बांसगांव, कलेक्टर शर्मा, राजेंद्र सिंह, महंत यादव, रमाशंकर, रामवृक्ष प्रसाद, हरिवंद प्रसाद, धर्मदेव कुशवाहा, अन्य लोग मौजूद रहे।



