AZAMGARH News:स्कूल के प्रबंधन समिति ने छात्र छात्राओं को किया सम्मानित 

Azamgarh news: School management committee honoured the students.

मेहनगर/आजमगढ़। शिक्षा क्षेत्र के आदर्श पब्लिक स्कूल, नरेहथा (चक्रपानपुर), उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं का विद्यालय प्रबंधन ने किया सम्मानित किया। कक्षा 10 सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने सफलता अर्जित करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।परीक्षा में अश्विनी चौहान (94%), स्मृति यादव (92%) एवं निधि यादव (89%) ने विशेष रूप से उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त 2 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक, 25 विद्यार्थियों ने 85% से 90% के मध्य तथा 30 विद्यार्थियों ने 80% से 85% के मध्य अंक प्राप्त किए, जो विद्यालय की सुदृढ़ शैक्षिक व्यवस्था का परिचायक है।विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों के समर्पित प्रयास तथा अभिभावकों के सतत सहयोग को दिया हैप्रधानाचार्या श्रीमती भावना सिंह ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा शिक्षकों के योगदान की सराहना की।अकादमिक हेड श्री अमित सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि सुनियोजित अध्ययन एवं नियमित अभ्यास का परिणाम है, जिसे आगे भी बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा।विद्यालय प्रबंधन के अनुसार आगामी सत्र में विद्यार्थियों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट क्लास, नियमित टेस्ट श्रृंखला, करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम, तथा सह-शैक्षिक गतिविधियों को और सुदृढ़ किया जाएगा। साथ ही बोर्ड कक्षाओं के लिए विशेष शैक्षणिक योजना लागू की जाएगी, जिससे विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं के लिए भी बेहतर रूप से तैयार किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button