AZAMGARH News:मकान के अंदर घुसकर हजारों के सामान सहित नगदी चोरी

Azamgarh news: Thousands of rupees worth of goods and cash stolen after breaking into a house

मेंहनगर (आजमगढ़) स्थानीय थाना क्षेत्र के गौरा गांव में रविवार की रात पतिराम यादव के घर पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर चोर घर में घुस गए। घर में केवल उनकी दो बहुएं थी। दोनों रात का खाना खाने के बाद घर के सामने बने बरामदे में सोने चली गई।मिली जानकारी के मुताबिक दोनों महीला रोज की भाती खाना खाकर घर के बाहर द्वार पे सोने चली जाती थी। चोरों ने देर रात्रि पिछे के दरवाजे का ताला तोड़कर चोर मकान के अंदर घुस गए व घर में रखा बक्शा अलमारी बेड खोलकर समान तीतर बितर कर किमती सामान उठा ले गए। दोनों महिलाओ से पूछने पर उन्होंने बताया कि रात्रि ग्यारह बजे तक हम लोग जग रहे थे। उसके बाद ही ये घटना हुई है। सुबह जब हम लोग जगे तो देखा ताला टूटा है सब सामान बिखरा था। यह देख हम लोगों के पैरो तले जमीन खिसक गई। दोनों शोर मचाने लगी शोर सुनकर आस पास के लोग इकठ्ठा हो गए। लोगों ने सूचनां मेंहनगर पुलिस को दी सूचनां पाकर मौके पर थाना अध्यक्ष मेंहनगर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम द्वारा जांच में मिले साक्ष्यों को अपने साथ ले गई। चोरी में सोने के दो चेंन दो अंगूठी,पायल, मीना के साथ ही बारह हजार रुपया नगद चोर उड़ा ले गए।इस बाबत थाना प्रभारी निरीक्षक निहार नंदन कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है मामला सदिग्ध लग रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button