Azamgarh news :रंगदारी वसूली व जानलेवा हमले में हिस्ट्रीशीटर गैंग के 04 आरोपी उचहुवा – बघरा मार्ग से गिरफ्तार
रंगदारी वसूली व जानलेवा हमले में हिस्ट्रीशीटर गैंग के 04 आरोपी उचहुवा - बघरा मार्ग से गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना तरवां क्षेत्रान्तर्गत निसार अहमद पुत्र मंजूर अहमद निवासी ऊचहुवाँ द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दिनांक 19.04.2026 को समय करीब 07:00 बजे अभियुक्तगण द्वारा ऊचहुवाँ बाजार में पहुंचकर वादी से ₹10,000 व एक पेटी बीयर की रंगदारी की मांग की गई। विरोध करने पर वादी के साथ गाली-गलौज, मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही दुकान में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुँचाया गया।
उक्त प्रकरण में थाना तरवां पर मु0अ0सं0 72/26 धारा 3(5)/115(2)/352/351(3)/308(4)/324(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 शिवम द्विवेदी द्वारा की जा रही थी।
दिनांक 20.04.2026 को थाना तरवां पुलिस टीम द्वारा उचहुवा-बघरा मार्ग स्थित विरनईया मोड़ से समय 08:05 बजे अभियुक्तगण (1) गंगा यादव उर्फ सिवबालक यादव, (2) विनोद यादव, (3) संतोष यादव निवासीगण ग्राम बघरा थाना तरवां जनपद आजमगढ़ तथा (4) वीरेंद्र यादव निवासी ग्राम घटारो थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया।



