Azamgarh news :जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोपी अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार 

जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोपी अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना मुबारकपुर क्षेत्रान्तर्गत त्रिदेव ग्रुप प्लॉटिंग (ग्राम सठियांव) में हिस्सेदारी/निवेश के विवाद को लेकर दो पक्षों के मध्य गाली-गलौज एवं मारपीट की घटना हुई, जो उग्र होकर जानलेवा हमले में परिवर्तित हो गई। घटना में दोनों पक्षों द्वारा लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर से एक-दूसरे पर हमला किया गया, जिसमें सत्यनन्द चौबे व विकास चौबे निवासीगण जनपद मऊ गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार सदर अस्पताल आजमगढ़ में चल रहा है। इसी दौरान अभियुक्त कमलेश्वर दूबे द्वारा अवैध असलहा निकालकर विपक्षी पक्ष पर जान से मारने की नीयत से तान दिया गया। उक्त प्रकरण में थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 146/26 धारा 191(2), 191(3), 190, 109(1), 115(2), 352, 351(3), 125 बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना प्रचलित है।

विवेचना के क्रम में दिनांक 20.04.2026 को उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम दामोदरपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर वांछित अभियुक्त कमलेश्वर दूबे उर्फ गोलू पुत्र अरुण दूबे निवासी ग्राम दामोदरपुर गजहड़ा थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 28 वर्ष को समय 04:50 बजे गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता है तथा रंजिशवश उक्त असलहा अपने पास रखता था। घटना के दिन उसी तमंचे से विपक्षी पक्ष को जान से मारने की नीयत से धमकाया था।

अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button