Azamgarh news :मंडी एवं गेहूं क्रय केंद्रों पर भी तैयार की जाएगी फार्मर रजिस्ट्री

मंडी एवं गेहूं क्रय केंद्रों पर भी तैयार की जाएगी फार्मर रजिस्ट्री

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

शासन के द्वारा सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने की अनिवार्यता के क्रम में जिला प्रशासन ने मंडी एवं गेहूं क्रय केंद्रों में आने वाले किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने के लिए रोजगार सेवकों एवं कृषि विभाग के कर्मचारियों की तैनाती की है।

फार्मर रजिस्ट्री के अभाव में किसानों को अपने उत्पाद को बेचने में किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े, इसके लिए जनपद में स्थापित 80 गेहूं क्रय केंद्रों पर रोजगार सेवकों एवं बेलइसा एवं बूढ़नपुर मंडी स्थल पर कृषि विभाग के कार्मिक उपस्थित रहकर वहां आने वाले किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार करेंगे। इनके अतिरिक्त राजस्व, कृषि एवं पंचायत विभाग के कार्मिकों को जनपद के सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसकी सतत निगरानी उक्त समस्त विभागों के उच्चाधिकारियों द्वारा की जा रही है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा किसानों की खतौनी एवं आधार कार्ड में नाम मिसमैच सही करने? एवं अंश निर्धारण का कार्य प्राथमिकता पर करने हेतु सभी तहसीलों को निर्देशित किया गया है जिससे उनकी फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने में कोई परेशानी न आए। जिला प्रशासन ने एक बार पुनः सभी किसानों से इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपनी फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने का अनुरोध किया है जिससे आगामी मौसम में कृषि निवेशों यथा बीज, उर्वरक, कीटनाशक आदि का क्रय करने में एवं अपने तैयार उत्पादों की बिक्री करने में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button