Azamgarh news :बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार 

बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत थाना गम्भीरपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने वाले 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

प्रकरण के अनुसार दिनांक 14.12.2025 को वादी की नाबालिग पुत्री घर से कहीं चली गई थी, जिसकी काफी खोजबीन के बावजूद पता नहीं चल सका। बाद में एक मोबाइल नंबर के माध्यम से जानकारी प्राप्त होने पर उक्त नंबर को ट्रेस किया गया, जो अनुराग उर्फ करन पासी पुत्र सतीश उर्फ बबलू निवासी ग्राम प्रधानपुर थाना जलालपुर जनपद जौनपुर का पाया गया। जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस संबंध में थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0-382/2025 धारा 87/137(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 संदीप दुबे द्वारा की जा रही है। विवेचना के क्रम में साक्ष्यों के आधार पर धारा 64 बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन एवं थानाध्यक्ष गम्भीरपुर के नेतृत्व में दिनांक 25.04.2026 को उ0नि0 संदीप दुबे व का0 धीरज सिंह द्वारा मुखबिर की सूचना पर कस्बा गम्भीरपुर से समय करीब 11:50 बजे अभियुक्त अनुराग उर्फ करन पासी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button