जौनपुर में बारात बनी मातम:दूल्हे की गोली मारकर हत्या, दूल्हे की हत्या से दहला जौनपुर
Wedding procession turns into mourning in Jaunpur: Groom shot dead, Jaunpur shaken by groom's murder

ब्यूरो प्रमुख बरसाती लाल कश्यप जौनपुर
जौनपुर !थाना खेतासराय क्षेत्र में बारात के दौरान दूल्हे की गोली मारकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना पर पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, कुंवर अनुपम सिंह ने घटना को लेकर अपना आधिकारिक बयान जारी किया है।“थाना खेतासराय क्षेत्र में एक युवक को गोली मारने की सूचना प्राप्त हुई थी। तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।घटना के संबंध में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। विभिन्न टीमें गठित कर दी गई हैं और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।प्रारंभिक जांच में कुछ संदिग्धों की पहचान हुई है, जल्द ही घटना का सफल अनावरण कर लिया जाएगा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है।”
पुलिस का एक्शन मोड:
घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।



