जौनपुर : ब्याजखोरों से तंग आकर फांसी लगाकर दी जान, बेटी की शादी के लिए लिया था पैसा

Jaunpur: Fed up with moneylenders, man hanged himself; he had borrowed money for his daughter's wedding.

ब्यूरो प्रमुख बरसाती लाल कश्यप जौनपुर

जौनपुर।जिले के बक्सा थाना अंतर्गत हकारीपुर गांव से दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है। गरीबी की मार झेल रहे अजीत कुमार गौतम (30 साल) पर और अधिक दबाव तब पड़ गया जब उसकी बिटिया की शादी तय हो गई। पत्नी नगीना ने बताया कि उसी गांव के रहने वाले डॉक्टर सुभाष से पति ने दस हजार, चालीस हजार और एक लाख रुपया तीन बार में लिया था। पैसा न दे पाने के कारण दस प्रतिशत ब्याज के साथ वापस करने को लेकर दबाव बनने लगा।बृहस्पतिवार की रात में उसने नायलॉन की रस्सी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस वारदात से परिजन में कोहराम मच गया। मृतक के पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर बक्सा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच पड़ताल में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button