एसएसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश
Jaunpur! Senior Superintendent of Police Kunwar Anupam Singh inspected the police line and took stock of the arrangements.

ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
जौनपुर में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैंटीन, बैरक, कार्यालय, यातायात शाखा सहित विभिन्न शाखाओं का बारीकी से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लिया।इस दौरान एसएसपी ने विशेष रूप से स्वच्छता व्यवस्था पर जोर देते हुए परिसर को साफ-सुथरा बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव और लंबित कार्यों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इसके अलावा निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए भी उन्होंने संबंधित जिम्मेदारों को सख्त हिदायत दी।



