आइडियल पत्रकार संगठन प्रदेश इकाई बिहार की पटना में बैठक संपन्न

Meeting of Ideal Journalist Organization State Unit Bihar concluded in Patna.

पटना। आइडियल पत्रकार संगठन बिहार प्रदेश इकाई के वरिष्ठ पदाधिकारीयों की एक बैठक प्रदेश महासचिव बिहार प्रीति तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता आइडियल पत्रकार संगठन बिहार की प्रदेश अध्यक्ष सीमा तिवारी ने की। इस बैठक में पटना में संगठन का कार्यालय खोलने तथा संगठन को बिहार के सभी जिलों में मजबूती के साथ पहुंचाने की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। आइडियल पत्रकार संगठन की बिहार प्रदेश अध्यक्ष सीमा तिवारी, प्रदेश महासचिव प्रीति तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन मिश्रा, प्रदेश कोऑर्डिनेटर अंजना त्रिपाठी, प्रदेश लीगल एडवाइजर बिहार अनीता सिंह, कथा जिला अध्यक्ष भागलपुर मधु मिश्रा ने इसमें भाग लिया। सभी पदाधिकारी ने जल्दी कार्यालय खोलने का निर्णय लिया एवं कार्यालय में मीटिंग हेतु आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा को निमंत्रण देने का निश्चय किया गया। जिससे बिहार में संगठन को और भी मजबूती मिल सके। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष बिहार सीमा तिवारी ने बताया कि आइडियल पत्रकार संगठन पूरे भारतवर्ष में 20 प्रदेशों में पत्रकारों के हित में कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही संगठन सभी प्रदेशों में कार्य करेगा। वहीं पर प्रदेश महासचिव बिहार प्रीति तिवारी ने बताया कि हम पूरे बिहार में आइडियल पत्रकार संगठन का जल्द ही विस्तार कर लेंगे उन्होंने पत्रकारों के हित में कार्य करने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। कंचन मिश्रा अनीता सिंह अंजना त्रिपाठी मधु मिश्रा सहित सभी पदाधिकारीयों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button