Ranchi News: अग्निवीर भर्ती वर्ष 2026 के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन होगा 01 से 15 जून तक

Ranchi News: The Common Entrance Examination for the 2026 Agniveer recruitment will be held from June 1 to June 15.

विशेष संवाददाता :
रांची : सेना भर्ती कार्यालय, रांची ने अग्निवीर भर्ती वर्ष 2026 हेतु कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) की तिथियों की घोषणा की है। यह परीक्षा 01 जून 2026 से 15 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा उन सभी पात्र अभ्यर्थियों के लिए होगी जिन्होंने अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली है। सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड शीघ्र ही Join Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
– अभ्यर्थी नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें और एडमिट कार्ड जारी होते ही उसे डाउनलोड कर लें।
– परीक्षा का आयोजन एडमिट कार्ड में अंकित तिथि, समय एवं परीक्षा केंद्र के अनुसार ही किया जाएगा।

परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य दस्तावेज:
– प्रिंटेड एडमिट कार्ड
– मूल फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/वोटर आईडी/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
– पासपोर्ट साइज फोटो
– एडमिट कार्ड में उल्लिखित अन्य आवश्यक दस्तावेज
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए अभ्यर्थी Army Recruiting Office, रांची से संपर्क कर सकते हैं अथवा JIA पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत/प्रश्न दर्ज कर सकते हैं। चेतावनी भी ज़ारी की गई है की अभ्यर्थियों को दलालों एवं फर्जी व्यक्तियों/एजेंटों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। भारतीय सेना में चयन पूर्णतः मेरिट आधारित एवं पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button