Azamgarh News: विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु 15 से 22 मई तक लगेंगे वाणिज्यिक मेगा कैंप

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु 15 से 22 मई तक लगेंगे वाणिज्यिक मेगा कैंप
आजमगढ़ जनपद में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड वाराणसी के निर्देश पर विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 15 मई से 22 मई 2026 तक विभिन्न स्थानों पर वाणिज्यिक मेगा कैंप आयोजित किए जाएंगे। यह कैंप उपखंड अधिकारी एवं अवर अभियंता के नेतृत्व में संचालित होंगे।
जारी निर्देश के अनुसार इन मेगा कैंपों में उपभोक्ताओं के बिजली बिल जमा कराने, बिल संशोधन, नए विद्युत संयोजन जारी करने, लोड बढ़ाने, मीटर बदलने सहित अन्य वाणिज्यिक समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। विभाग द्वारा सभी उपभोक्ताओं से अपने नजदीकी कैंप में पहुंचकर समस्याओं को अवगत कराने की अपील की गई है, ताकि संबंधित अधिकारियों द्वारा तत्काल निस्तारण किया जा सके।
बिलरियागंज विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत कैंप की तिथियां
15 मई – गुलवागौरी
16 मई – मऊकुतुबपुर
18 मई – रौनापार
19 मई – बिलरियागंज
20 मई – बिलरियागंज टाउन
21 मई – पटवध
22 मई – गुलवा गौरी
जीयनपुर सबडिवीजन के अंतर्गत कैंप की तिथियां
15 मई – जीयनपुर
16 मई – मालटारी
18 मई – बेरमां
19 मई – अमुवारी
20 मई – लाटघाट
21 मई – जीयनपुर
22 मई – मालटारी
महराजगंज सबडिवीजन के अंतर्गत कैंप की तिथियां
15 मई – महराजगंज
16 मई – कप्सा
18 मई – सहदेवगंज
19 मई – सरदहां
20 मई – महराजगंज
21 मई – सहदेवगंज
22 मई – सरदहां
विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मेगा कैंपों का उद्देश्य उपभोक्ताओं को कार्यालयों के चक्कर से राहत दिलाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से समय पर कैंप में पहुंचकर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है।



