Azamgarh News: एडीओ के तानाशाही के विरोध में प्रधान संघ के अध्यक्ष नैयर आजम के नेतृत्व में प्रधानों ने किया धरना प्रदर्शन

एडीओ के तानाशाही के विरोध में प्रधान संघ के अध्यक्ष नैयर आजम के नेतृत्व में प्रधानों ने किया धरना प्रदर्शन
प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट
निजामाबाद आजमगढ़।आज दिनांक 13/5/2026 ब्लाक रानी की सराय प्रधान संघ जिलाध्यक्ष नैयर आजम के नेतृत्व में एडीओ पंचायत द्वारा तानाशाह रवैए/भुगतान रोकने के संबंध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। आज सुबह दस बजे से नैयर आजम के नेतृत्व में प्रधानों ने ब्लाक में धरना प्रदर्शन कर रहे थे और एडीओ पंचायत मुर्दाबाद,एडीओ पंचायत तेरी गुंडागर्दी नही चलेगी आदि नारे लगा रहेथे।अंत में खंड विकास अधिकारी /थानाध्यक्ष रानी की सराय के हस्तक्षेप से प्रधान संघ से वार्ता के बाद एडीओ पंचायत द्वारा भुगतान करने पर सहमति बनी।भुगतान होने के आश्वाशन पर धरना समाप्त किया गया।



