Azamgarh news: आजमगढ़ में नाबालिग बच्चियों से छेड़खानी व धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार
गम्भीरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी न्यायालय भेजा गया

आजमगढ़। जनपद के थाना गम्भीरपुर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़खानी और धमकी देने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, 14 मई 2026 को एक व्यक्ति ने थाना गम्भीरपुर में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि 25 अप्रैल 2025 को वह रिश्तेदारी में गया हुआ था। इसी दौरान गांव अछीछी निवासी कृष्णा उर्फ निरहू पुत्र रामाश्रय ने उसकी 8 वर्षीय और 6 वर्षीय नाबालिग पोतियों के साथ छेड़खानी की तथा घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी।
नई विनिवेश नीति : केंद्रीय उद्यमों की 74% हिस्सेदारी बेचने की साजिश
तहरीर के आधार पर थाना गम्भीरपुर में मुकदमा संख्या 116/2026 धारा 75, 333, 351(3) बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल अपराधों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार मिश्रा और उनकी टीम ने आरोपी कृष्णा उर्फ निरहू को गुरुवार सुबह करीब 9 बजे अछिछी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।
اعظم گڑھ میں تعلیم کا نیا انقلاب، گڈو جمالی کی رہنمائی میں اسکول نے حاصل کی 100 فیصد کامیابی
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार मिश्रा और कांस्टेबल सुरेश कुमार शामिल रहे।



