मन्न्या सुर्वे को हीरो क्यों बनाया?”- संजय गुप्ता पर भड़का था असली अंडरवर्ल्ड

Bollywood Has Stopped Creating Heroes!” — Sanjay Gupta’s Explosive Attack on the Industry

Mumbai : Filmmaker Sanjay Gupta, known for redefining Bollywood’s gangster genre with cult classics like Kaante, Shootout at Lokhandwala, Shootout at Wadala, Kaabil and Aatish, is once again making headlines for his brutally honest opinions. Appearing on the podcast Incontroversial by Pooja Chaudhri, Gupta spoke openly about Bollywood, the underworld, the fading star system, and the changing face of Hindi cinema. His candid revelations offered a rare glimpse behind the glamour of the film industry.

Gupta revealed that after the release of Shootout at Wadala, the real underworld was furious with him for portraying gangster Manya Surve as a “hero” on screen.

पत्नी की हत्या कर खाटूश्याम चला गया पति, तीन दिन बाद बदबू से खुला राज

 

According to him, gangsters questioned why Surve had been glorified in the film. Gupta defended his storytelling by saying that no matter how heroic criminals may appear in his films, they ultimately meet a tragic end. He also shared that the idea for Shootout at Lokhandwala came from a photograph he saw in an in-flight magazine, which instantly sparked the world and tension that later shaped the film.

 

Talking about modern Bollywood, Gupta criticized filmmakers for trying too hard to impress critics instead of audiences. He said stars like Amitabh Bachchan, Vinod Khanna, Sunny Deol and Sanjay Dutt once defined true larger-than-life heroism simply through their screen presence. He added that South Indian cinema successfully preserved that mass-hero culture, while Bollywood gradually moved away from it.

Recalling his experience of making Kaabil with Hrithik Roshan, Gupta admitted that the film went completely against industry expectations. Speaking emotionally about Sanjay Dutt, he said Bollywood failed to utilize the superstar’s true potential for many years. Gupta also hinted at early plans for Kaante 2, with names like Abhishek Bachchan, Manoj Bajpayee, Jaideep Ahlawat, Vijay Varma and Ali Fazal reportedly being discussed.

 

True to his personality, Gupta remained unapologetically outspoken throughout the conversation. He stated that he openly praises what he genuinely loves and prefers silence over fake appreciation. That fearless honesty continues to make him one of Bollywood’s most controversial yet fascinating filmmakers.

मंडप में मचा बवाल! पहली पत्नी ने रोकी दूल्हे की दूसरी शादी

 

मन्न्या सुर्वे को हीरो क्यों बनाया?”- संजय गुप्ता पर भड़का था असली अंडरवर्ल्ड

 

“बॉलीवुड ने हीरो पैदा करना बंद कर दिया!” — संजय गुप्ता का इंडस्ट्री पर सीधा हमला

 

“साउथ ने बचाया अमिताभ वाला सिनेमा, बॉलीवुड ने खत्म कर दिया” — संजय गुप्ता का बड़ा दावा

 

 

 

मुंबई : गैंगस्टर फिल्मों को नया स्टाइल और हिंदी सिनेमा को कई कल्ट क्लासिक्स देने वाले संजय गुप्ता एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज़ को लेकर सुर्खियों में हैं। कांटे , शूटआउट एट लोखंडवाला , शूटआउट एट वडाला , काबिल और आतिश जैसी फिल्मों के निर्देशक ने हाल ही में इनकण्ट्रोवर्शअल बाय पूजा चौधरी पॉडकास्ट में बॉलीवुड, अंडरवर्ल्ड, स्टार सिस्टम और बदलते सिनेमा पर खुलकर अपनी राय रखी। बातचीत के दौरान उन्होंने ऐसे कई खुलासे किए, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के चमकदार चेहरे के पीछे छिपे तनाव और सच्चाई को सामने ला दिया।

 

संजय गुप्ता ने बताया कि शूटआउट एट वडाला के बाद असली अंडरवर्ल्ड उनसे बेहद नाराज़ हो गया था। गैंगस्टर्स का आरोप था कि उन्होंने मन्न्या सुर्वे को पर्दे पर “हीरो” की तरह पेश किया। गुप्ता ने जवाब में साफ कहा कि उनकी फिल्मों में चाहे अपराधी कितने भी ताकतवर क्यों न दिखें, अंत हमेशा बर्बादी का ही होता है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि शूटआउट एट लोखंडवाला की कहानी उन्हें एक फ्लाइट मैगज़ीन में छपी तस्वीर से सूझी थी, जिसने उनके भीतर पूरी फिल्म की दुनिया खड़ी कर दी।

 

बॉलीवुड के मौजूदा दौर पर बात करते हुए गुप्ता ने कहा कि आज के फिल्मकार दर्शकों से ज्यादा क्रिटिक्स को खुश करने में लगे हैं। उनके मुताबिक, पहले के दौर में अमिताभ बच्चन , विनोद खन्ना , सनी देओल और संजय दत्त जैसे सितारे सिर्फ स्क्रीन पर आते ही माहौल बदल देते थे। उन्होंने यह भी कहा कि साउथ इंडियन सिनेमा ने उस “लार्जर दैन लाइफ” हीरो वाली परंपरा को बचाए रखा, जिसे बॉलीवुड ने धीरे-धीरे छोड़ दिया।

ऋतिक रोशन के साथ काबिल बनाने के अनुभव को याद करते हुए गुप्ता ने कहा कि यह फिल्म पूरी तरह इंडस्ट्री की उम्मीदों के खिलाफ थी। वहीं, संजय दत्त को लेकर उन्होंने भावुक अंदाज़ में कहा कि बॉलीवुड ने लंबे समय तक उनकी असली क्षमता का सही इस्तेमाल ही नहीं किया। बातचीत के दौरान उन्होंने कांटे 2 को लेकर भी संकेत दिए, जिसमें अभिषेक बच्चन , मनोज बाजपेई , जयदीप अहलावत , विजय वर्मा और अली फज़ल जैसे सितारों के शामिल होने की चर्चा है।

 

अपने पूरे करियर की तरह इस बातचीत में भी संजय गुप्ता बिना लाग-लपेट के बोले। उन्होंने साफ कहा कि अगर उन्हें कुछ पसंद आता है तो खुलकर तारीफ करते हैं और अगर पसंद नहीं आता तो चुप रहना बेहतर समझते हैं। यही बेबाकी उन्हें बॉलीवुड का सबसे विवादित, लेकिन सबसे दिलचस्प फिल्मकार भी बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button