Azamgarh News: सरकारी धन गबन और अवैध कब्जे के आरोप में निलंबित उद्यान निरीक्षक गिरफ्तार

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

सरकारी धन गबन और अवैध कब्जे के आरोप में निलंबित उद्यान निरीक्षक गिरफ्तार

आजमगढ़ जनपद में राजकीय पौधशाला कोटवा में तैनात निलंबित सहायक उद्यान निरीक्षक भोला प्रजापति के खिलाफ गंभीर आरोपों को लेकर प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। सरकारी धन के गबन, सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा, कर्मचारियों को धमकाने और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में रानी की सराय थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

उप निदेशक उद्यान जयकरण सिंह द्वारा पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि निलंबित सहायक उद्यान निरीक्षक भोला प्रजापति ने राजकीय पौधशाला कोटवा स्थित आयुष भंडार कक्ष और अतिथि गृह पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। शिकायत के अनुसार पौधशाला में सरकारी पौधों की बिक्री से प्राप्त धनराशि सरकारी खाते में जमा कराने के बजाय निजी खाते में जमा की गई, जिससे सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा।

प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी के खिलाफ वित्तीय अनियमितता और सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। विभागीय जांच के बाद उन्हें निलंबित कर जौनपुर संबद्ध किया गया था, लेकिन इसके बावजूद वह पौधशाला परिसर में ही रह रहे थे।

आरोप है कि भोला प्रजापति कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते थे तथा विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते थे। महिला दैनिक श्रमिकों के साथ भी आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया गया है, जिससे परिसर में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए रानी की सराय थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button