Azamgarh news:भाजपा नेता विजय प्रकाश मिश्रा को मंडल लालगंज का बनाया गया प्रभारी
Azamgarh News: BJP Leader Vijay Prakash Mishra Appointed In-charge of Lalganj Mandal

Azamgarh :भारतीय जनता पार्टी द्वारा आजमगढ़ (लालगंज )जिले मे 22 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर सहजानंद राय द्वारा नई जिम्मेदारी दी गई। उसी क्रम में विधानसभा दीदारगंज मंडल मुहम्मदपुर के गंभीरपुर निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय प्रकाश मिश्रा को मंडल लालगंज का प्रभारी बनाया गया।
जिससे क्षेत्र मे ख़ुशी का माहौल है। भाजपा नेता विजय प्रकाश मिश्रा को लोग बधाई देने वालों का ताँता लगा हुआ है। भाजपा नेता विजय प्रकाश मिश्रा ने कहा कि सिर्फ नेतृत्व द्वारा जो भी मुझे जिम्मेदारी दी गई है उसे मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी व प्रदेश के यशस्वी मुख्य्मंत्री पूज्यनीय योगी जी द्वारा निरंतर प्रयास से प्रदेश और देश आगे बढ़ रहा है। 2027 विधानसभा चुनाव में हम लोग एक बार पुनः पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने ज़ा रहें है।



