पूर्वोत्तर रेलवे का मऊ स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान, 832 यात्रियों से 4.18 लाख वसूले

वाराणसी मंडल का बड़ा एक्शन: टिकट चेकिंग में 832 यात्री पकड़े गए

वाराणसी 17 मई 2026 मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी श्री आशीष जैन के निर्देश में एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शेख रहमान के नेतृत्व में आज दिनांक 17 मई 2026 वाराणसी सिटी -भटनी रेलखण्ड पर मऊ स्टेशन पर क़िलाबन्दी टिकट चेकिंग का अभियान चलाया गया।

Mau news:ई फार्मेसी के विरोध में समिति ने 20मई को दवा व्यापार बंद का निर्णय लिया गया।

 

जिसमें कुल 832 बिना टिकट तथा अनियमित यात्रा करने वाले रेल यात्रियों से कुल 4,18,160 (चार लाख अठारह एक सौ साठ) रुपये वसूला गया| इस अभियान में वाराणसी रेड ,गोरखपुर रेड ,छपरा, व मऊ आई.सी.पी के कुल 27 T.T.E एवं RPF और GRP के कुल 7 सुरक्षा बल उपस्थित थे | टिकट चेकिंग से बिना टिकट चलने वालों में मची खलबली से काउंटरों पर टिकट लेने वालों की भीड़ लग गई | वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक द्वारा यात्रियों से यात्रा टिकट ले कर यात्रा करने की अपील की गई और बिना टिकट चलना एक सामाजिक अपराध है इससे बचने की सलाह दी |

Nation Foremost: Anil Mishra Cancels All International Engagements, Including Cannes; Declares—No Honor Surpasses India and Service to the Nation

 

चेकिंग अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री पी.एन.मिश्रा के साथ मण्डल वाणिज्य श्री अखिलेश सिंह और मुख्य टिकट निरीक्षक विवेक बाजपेयी, रामप्रभाव यादव,मंगल सिंह,अनीश अहमद,रीना,अमित राज ,सईद अख्तर,प्रकाश , अमित ,पवन राय, संतोष,राजेश ,अमृत कुमार राजेन्द्र, रघुनन्दन, विनय,विपिन विहारी,नसीम अहमद,नौसाद , इत्यादि सम्मिलित हुये |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button