Azamgarh News: ग्राम प्रधान किस्मती देवी पर ग्रामीणों ने लगायाअनियमितता का आरोप

ग्राम प्रधान किस्मती देवी पर ग्रामीणों ने लगायाअनियमितता का आरोप

हरौला। विकासखंड के धरौली ग्राम सभा के बसेवा गांव में ग्राम प्रधान किस्मती देवी के द्वारा कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए गांव के विनोद, देवी प्रसाद, लाल धारी, श्यामप्रीत, के द्वारा कुल 13 बिंदुओं पर विकास कार्य में अनियमित की शिकायत की गई थी जिलाधिकारी के द्वारा जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी चेतन सिंह को जांच अधिककरी नामित करते हुए दो सदस्यीय जांच टीम गठित की थी 19 मई को जांच टीम के चेतन सिंह के नेतृत्व में गांव में पहुंचकर सभी बिंदुओं की गहनता से जांच की प्रधान प्रतिनिधि हरि प्रसाद यादव से जांच टीम विकास कार्यों की गहनता से जानकारी ली वही शिकायतकर्ता विनोद से मौके पर चलकर स्थलीय निरीक्षण कराने को कहा टीम देर शाम तक जांच पड़ताल करती रही मौके पर ग्राम सचिव सौरभ भारती और नरेगा के जेई शैलेंद्र कुमार से भी कराए गए विकास कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरीप्रसाद यादव ने बताया कि गांव में 9 लाख की लागत से अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कराया गया है अभी तक इसमें एक रुपए का भी पेमेंट नहीं हुआ है इसी तरह से पंचायत भवन में भी 16 लाख 48 हजार के लागत से बनवाया गया है जिसका अभी तक भुगतान नहीं हुआ है आंगनबाड़ी केंद्र भी 9 लाख 71 हजार की लागत से बनाया गया है जिसमें अभी तक मात्र नरेगा की मजदूरी का भुगतान हुआ है।स्थलीय जांच के बाद आरोपों की पुष्टि न होने पर जांच टीम ने शिकायत कर्ता से आरोप के पूर्ण साक्ष्य व विवरण मांगा जिस पर शिकायतकर्ता विनोद ने बाद में उपलब्ध कराने की बात कही प्रधान से भी प्रमाणित वितरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस संबंध में पूछे जाने पर पर पिछड़ा वर्ग समाज कल्याण अधिकारी चेतन सिंह ने बताया की दोनो पक्षों को सुना गया शिकायतकर्ता के द्वारा 13 बिंदुओं पर कि गई शिकायत की जांच की गई है शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण किया गया है शिकायत का स्थलीय जांच मे आरोप सही मिले शिकायतकर्ता से साक्ष्य मांगे गए हैं वहीं ग्राम प्रधान से भी विकास कार्यों की भुगतान की प्रामाणिक प्रति मांगी गई है जिससे आगे कार्रवाई सुनिश्चित हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button