Azamgarh News:एक घंटे में मोबाइल खोजकर चौकी प्रभारी ने पेश कि तत्परता की मिसाल
आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
बनकट चौकी प्रभारी सौरभ सिंह की सक्रियता से मोबाइल स्वामी को मिली राहत, 20 हजार रुपये कीमत का आईक्यूओओ मोबाइल सुरक्षित लौटाया
आजमगढ़ पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता का एक सराहनीय उदाहरण मुबारकपुर थाना क्षेत्र में देखने को मिला। बलिया कल्याणपुर निवासी जयहिंद चौहान का करीब 20 हजार रुपये कीमत का आईक्यूओओ (iQOO) मोबाइल फोन 28 नवंबर 2026 को शाम करीब चार बजे बाजार जाते समय कहीं खो गया था।
मोबाइल खोने की सूचना मिलते ही बनकट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सौरभ सिंह ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। अपनी सक्रियता और प्रयासों के चलते उन्होंने महज एक घंटे के भीतर खोया हुआ मोबाइल खोज निकाला और वास्तविक स्वामी जयहिंद चौहान को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया।
खोया हुआ कीमती मोबाइल वापस मिलने पर जयहिंद चौहान ने पुलिस टीम और चौकी प्रभारी सौरभ सिंह का आभार व्यक्त किया। वहीं, चौकी प्रभारी की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। पुलिस की ऐसी कार्यशैली आमजन में विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत करती है।



