आजमगढ़ चिलचिलाती धूप में खेत में काम कर रहा था किसान,अचानक हुआ कुछ ऐसा
Azamgarh: A farmer was working in the fields under the scorching sun when, suddenly, something unexpected happened.

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बेलऊ मे मंगलवार को हिट वैब की वजह से प्याज़ की खेत मे काम कर रहें किसान फिरतु बिन्द 60 वर्ष पुत्र चौथी बिन्द की मृत्यु हो गई बुधवार की सुबह पुलिस शव का पंचनामा भर जांच मे जुट गई है।
आजमगढ़-वाराणसी सिटी के बीच चलेगी यूपी लेखपाल परीक्षा स्पेशल गाड़ी
जानकारी के मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बेलऊ गांव निवासी फिरतु बिन्द 60 वर्ष पुत्र चौथी मंगलवार को घर के सामने प्याज के खेत में काम कर रहे थे इस समय उनको तेज धुप मे लूँ लग गई और मौक़े पर ही उनकी मृत्यु हिट वेब की वजह से हो गई। परिजनों द्वारा इसकी सूचना गंभीरपुर पुलिस को दी गई सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी। बुधवार की सुबह गंभीरपुर पुलिस पंचायत नामा की कार्रवाई में जुटी थी। मौत की खबर मिलते ही पत्नी माणिक देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक तीन पुत्र वह चार पुत्री का पिता था
जिसमें दो पुत्र की शादी हो चुकी है। गंभीरपुर थानाध्यक्ष अमित त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों की सूचना पर मुकदमा दर्ज कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।



