आजमगढ़:धारा 24 के आदेश के बावजूद जमीन पर कब्जा नहीं मिलने का आरोप, पीड़िता ने संपूर्ण समाधान दिवस में लगाई न्याय की गुहार
Azamgarh: Accused of not getting possession of the land despite the order of Section 24, the victim pleaded for justice in the entire settlement day.
आजमगढ़। निजामाबाद तहसील क्षेत्र अंतर्गत चमराडीह गांव में जमीन से संबंधित विवाद को लेकर एक महिला ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, प्रार्थिनी पत्नी मोहम्मद असलम ने बताया कि ग्राम कौड़िया स्थित गाटा संख्या 85, रकबा 0.0240 हेक्टेयर भूमि के संबंध में धारा 24 के तहत 18 अप्रैल 2026 को आदेश पारित हुआ था। आरोप है कि आदेश के बावजूद अभी तक उन्हें भूमि पर कब्जा नहीं दिलाया गया है।महिला का आरोप है कि विपक्षी आज़म, शब्बीर, इस्लाम व रज़ा पुत्रगण ज़ैनुद्दीन के द्वारा जमीन पर कब्जा करने से रोका जा रहा है तथा विवाद उत्पन्न किया जा रहा है। उक्त जमीन पर धारा 24 की पैमाईश कर राजस्व विभाग की टीम द्वारा पत्थर भी गाड़ दिया गया है। इसके बावजूद भी कब्ज़ा नहीं मिल रहा है।पीड़िता ने मीडिया से बातचीत में बताया कि विपक्षी के घर के लोग पैसे वाले हैं और उनका ईंट भट्टा भी चमराडीह में है पीड़िता अपनी स्थानीय थाना फूलपुर में भी दर्जनों बार प्रार्थना पत्र दे चुकी है लेकिन फूलपुर थानाध्यक्ष द्वारा पीड़िता को धमका डरा कर भगा दिया जाता रहा है पीड़िता का आरोप है कि फूलपुर थाना के दरोगा और सिपाही विपक्षी के ईंट भट्टा पर रोजाना पहुंच कर वहां दावत खाते हैं और उनसे कहते हैं कि आप लोग अपने गांव में लोगों की जमीन हड़पिए हम आपके साथ हैं आपका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है और अगर कोई भी आप लोगों को कुछ कहता है तो उसको हम लोग कानून के शिकंजे में किसी भी प्रकार से फंसा देंगे और उसकी जिंदगी खराब कर देंगे।पीड़िता के कथानुसार विपक्षी के घर में दो लोग पुलिस में सिपाही के भी पद पर हैं जिसके चलते थाना फूलपुर की मिली भगत से पीड़िता को अपनी ही जमीन पर कब्जा दिलाने में भी हिला हवाली कर रही है। इस संबंध में पूर्व में भी कई बार अधिकारियों के समक्ष शिकायत की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है।प्रार्थिनी ने संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों से मांग की है कि राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर आदेश का अनुपालन कराते हुए उन्हें उनकी जमीन पर कब्जा दिलाया जाए।



