Azamgarh News:यातायात माह नवम्बर-2026 के तहत एनसीसी कैडेट्स के साथ यातायात पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

यातायात पुलिस एवं एनसीसी कैडेट्स द्वारा बागेश्वर चौराहे पर आमजनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

वाहन चालकों को यातायात नियमों से संबंधित पम्पलेट वितरित किए गए तथा वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। शासन के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे यातायात माह नवम्बर-2026 के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) के निर्देशन में दिनांक 24.11.2026 को यातायात पुलिस एवं एनसीसी कैडेट्स द्वारा बागेश्वर चौराहे पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस दौरान आमजनमानस एवं वाहन चालकों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, यातायात संकेतों एवं ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने के संबंध में जागरूक किया गया।

इसके अतिरिक्त वाहन चालकों को यातायात नियमों से संबंधित पम्पलेट वितरित किए गए तथा वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। एनसीसी कैडेट्स को स्वयं यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।

 

*आजमगढ़ पुलिस आमजनमानस से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित चलें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button