Azamgarh news :नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना अतरौलिया अंतर्गत वादी द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गई कि दिनांक 13.05.2026 को उनकी नाबालिग पुत्री (उम्र लगभग 17 वर्ष) को विपक्षी लवकुश पुत्र स्व0 अनिल निवासी विरुवापुर थाना अतरौलिया द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में सूचना दी गई। उक्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 187/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 विश्राम गुप्ता द्वारा की जा रही हैl
दिनांक 21.05.2026 को उ0नि0 विश्राम गुप्ता मय हमराह पुलिस टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र एवं वांछित अभियुक्त गिरफ्तारी अभियान के क्रम में सूचना पर अभियुक्त लवकुश पुत्र स्व0 अनिल, निवासी विरुवापुर थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग 38 वर्ष को मदियापार मोड़ से समय करीब 07:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी से अवगत कराते हुए पुलिस हिरासत में लिया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत/जेल भेजा जा रहा है।



