Azamgarh news :ऊर्जा मंत्री ने सठियांव बिजली कैंप का किया निरीक्षण, उपभोक्ताओं को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया
बिल गड़बड़ी से लेकर बिजली आपूर्ति तक हर समस्या के निस्तारण हेतु सरकार प्रतिबद्ध : ऊर्जा मंत्री

आजमगढ़, 22 मई 2026,नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने आजमगढ़ के सठियांव में आयोजित बिजली कैंप का दौरा कर आम जनता से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिल की गड़बड़ी एवं अन्य समस्याओं के निस्तारण के दृष्टिगत मेगा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी उपभोक्ता को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, विभाग जनता की हर समस्या के समाधान के लिए पूरी गंभीरता एवं तत्परता से कार्य कर रहा है।
ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने कहा कि अत्यधिक गर्मी के कारण इस समय बिजली की मांग में भारी वृद्धि हुई है, जिसके चलते कहीं-कहीं विद्युत व्यवधान की समस्या उत्पन्न हो रही है। विभाग द्वारा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि किसी भी उपभोक्ता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
Azamgarh accident:आजमगढ़ में तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत
ऊर्जा मंत्री ने बताया कि बढ़ती विद्युत मांग के अनुरूप ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि कराई जा रही है तथा निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज बिजली हर व्यक्ति के जीवन का अभिन्न अंग बन चुकी है। बिजली के बिना मोबाइल चार्ज नहीं हो सकते, अस्पतालों के उपकरण नहीं चल सकते तथा दैनिक जीवन की अधिकांश गतिविधियाँ प्रभावित हो जाती हैं। इसलिए विद्युत व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश में बिजली उत्पादन के क्षेत्र में दूसरे स्थान पर है, जो प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।उन्होंने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि बिजली से संबंधित हर प्रकार की समस्या का निस्तारण अधिकारियों के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।
पलामू जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष बिमला कुमारी के नेतृत्व में रक्तदान शिविर आयोजित



