Azamgarh news:03 व 04 जून को आयोजित टीजीटी परीक्षा जनपद के 14 परीक्षा केदो पर 22,236 परीक्षार्थी होंगे सम्मिलित
नकलविहीन, निष्पक्ष व पारदर्शी टीजीटी परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत डीएम ने बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

आजमगढ़ 27 मई 2026/ उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक/टीजीटी की परीक्षा 03 व 04 जून 2026 को प्रतिदिन दो पॉलियों में (पूर्वान्हन 09:30 बजे से 11:30 बजे तक एवं अपरान्ह 02:30 बजे 04:30 बजे तक) सकुशल आयोजित कराने विषयक बैठक जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जनपद आजमगढ़ में निर्धारित 14 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 22236 परीक्षार्थी सम्मिलित होगें।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने निर्देश दिया की सभी 14 परीक्षा केदों के सभी कमरों में सीसीटीवी क्रियाशील रहे। निर्वाध विद्युत आपूर्ति हेतु जनरेटर एक्टिव मोड में रहे, जिससे सीसीटीवी बंद ना हो। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र के रोड का पहले से भ्रमण कर लें जिससे कि केंद्र पर पहुंचने में देरी न हो। जनपद के बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ,बस स्टेशन पर परीक्षा केदो सहित रैन बसेरा,गेस्ट हाउस तक पहुंचने के लिए साइनेज, चार्ट बोर्ड लगवाए जिससे उन्हें परीक्षा केंद्र खोजने में असुविधा न हो। परीक्षा की संबेदना शीलता को देखते हुए कक्ष निरीक्षकों की लिखित में ड्यूटी लगाई जाए। प्रत्येक कक्ष में एक दीवार घड़ी लगाई अभ्यर्थियों को समय देखने के लिए। अभ्यर्थियों के चेकिंग के स्थान पर छाया की व्यवस्था अवश्य हो। सीएमओ सभी परीक्षा केदो पर ओआरएस आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराए।
Azamgarh News: खेत की बाड़ बनी मौत का जाल, करंट की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत
परीक्षा के सफल एवं शान्ति पूर्ण संचालन हेतु परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 200 मीटर की परिधि में भारतीय न्याय संहिता की धारा-163 लगाये जाने व ध्वनि विस्तारण यन्त्रों का प्रयोग तथा परीक्षा परिसर में मोबाइल फोन एवं आई०टी० गजेट्स ले जाना पूर्णतया प्रतिबन्धित करने व इस हेतु परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस कर्मी अभ्यर्थियों की तलाशी हेतु तैनात करने, अनुचित साधनों का प्रयोग रोकने तथा प्रश्नपत्र के रख-रखाव एवं उनके संचरण के मध्य समुचित सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक प्रशासन / पुलिस बल उपलब्ध कराने, प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किये जाने की कार्यवाही की गयी है।
Azamgarh News: चिलचिलाती धूप में आंखों की हिफाजत बेहद जरूरी, छोटी लापरवाही बन सकती है बड़ी परेशानी
क्षेत्रीय प्रबन्धक रोडवेज आजमगढ़ परीक्षा के दृष्टिगत जनपद के एवं अन्य जनपदों से परीक्षार्थियों के अधिक संख्या में आवागमन हेतु अतिरिक्त/पर्याप्त संख्या में सरकारी बसों की व्यवस्था समय से सुनिश्चित करेंगे। स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन पल्हनी, आजमगढ़ परीक्षा के दृष्टिगत जनपद के एवं अन्य जनपदों से परीक्षार्थियों के अधिक संख्या में आवागमन हेतु रेलवे स्टेशन पर आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करायेगें।
Azamgarh news:गैंगस्टर एक्ट में फरार ₹50 हजार का इनामिया गिरफ्तार,आजमगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता
जिला विद्यालय निरीक्षक सभी केन्द्र व्यवस्थापकों से समन्वय स्थापित करते हुए परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यकतानुसार स्टाफ व आधार भूत सुविधायें यथा बिजली, पानी, जनरेटर इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे। परीक्षा दिवस के दो दिन पूर्व जनपद में निर्धारित समस्त परीक्षा केन्द्रों की होर्डिंग को रोडवेज, रेलवे स्टेशन एवं प्रमुख चौराहों आदि पर लगवाई जाय जिसमें परीक्षा केन्द्रों से सम्बन्धित रूटचार्ट, प्रमुख स्थानों से परीक्षा केन्द्रों की दूरी, होटल/सराय आदि का स्पष्ट उल्लेख हो।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन /प्रवर्तन समय से क्षेत्रीय प्रबन्धक रोडवेज सें समन्वय स्थापित कर परीक्षार्थियों के आवागमन एवं परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाये।
Azamgarh news:तहसील में तैनात राजस्व निरिक्षक घुस लेते वीडियो वायरल।
जिला विकास अधिकारी/प्राचार्य डायट/जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी आजमगढ़ को इस निर्देशित किया गया कि अपने अधीनस्थ ड्यूटीरत अधिकारी/कर्मचारीगण को अपने स्तर से अवगत कराये। जिला विद्यालय निरीक्षक/प्रभारी परीक्षा कन्ट्रोल रूम को परीक्षा दिनांक 03 व 04 जून 2026 को प्रातः 04:00 बजे तक प्रत्येक दशा में पहुंचकर जिला विद्यालय निरीक्षक, आजमगढ़ के कार्यालय में स्थापित परीक्षा कन्ट्रोल रूम के दूरभाष सं0 05462-297477 को क्रियाशील रखते हुए संबंधित कर्मचारी को निर्देशित करें कि परीक्षा मे
लगे सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी पर उपस्थिति एवं अन्य प्राप्त शिकायतों को पंजीकृत करेंगे तथा किसी भी स्थिति को परीक्षा के नोडल अधिकारी (प्रशासन) / अपर जिला मजिस्ट्रेट (वि/रा) आजमगढ़, को प्रत्येक घन्टे सूचना उपलब्ध करायेंगे।
Azamgarh news:मारपीट में युवक गंभीर घायल, ICU में भर्ती; मुकदमा दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी
अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन परीक्षा दिनांक 03 व 04 जून 2026 को जनपद में आयोजित होने वाली परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों, रोडवेज, रेलवे स्टेशन एवं मुख्य चौराहों पर खाद्य सामग्री की शुद्धता की जॉच करते हुए आवश्यक कार्यवाही करेंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी समस्त परीक्षा केन्द्रो हेतु आवश्यक दवाईयां उपलब्ध कराने एवं परीक्षा दिनांक 03 व 04 जून 2026 को परीक्षा केन्द्र के निकटतम प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र को सक्रिय रखते हुए, परीक्षा अवधि में चिकित्साधिकारी को तैनाती करने के साथ-साथ एम्बुलेन्स को भी सक्रिय करने के साथ-साथ प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक चिकित्साधिकारी नामित कर, उसकी सूची परीक्षा दिवस के पूर्व इस जिला कार्यालय को उपलब्ध करायेगें।
पेट काटकर जनता बचाए, मोदीशाही अमेरिका की भेंट चढ़ाए!
अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत समस्त परीक्षा केन्द्रों पर विद्युत व्यवस्था निर्वाध रूप से बनाये रखने के साथ-साथ प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक उप खण्ड अधिकारी/अवर अभियन्ता नामित कर, उसकी सूची परीक्षा दिवस के पूर्व उपलब्ध कराए। मुख्य अग्नि शमन अधिकारी समस्त परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्र व्यवस्थापकों के माध्यम से अग्नि शमन के आवश्यक व्यवस्था कराना सुनिश्चित करायेंगे।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वि/रा गंभीर सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार सहित समस्त केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट व अन्य उपस्थित रहे।



