Azamgarh news :अपहरण व पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
अपहरण व पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ पर वादी द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी गयी कि अभियुक्त पवन पुत्र मुखराज राजभर निवासी तिलई नेवादा थाना घोसी जनपद मऊ द्वारा वादी की नाबालिग पोती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना महराजगंज पर मु0अ0सं0 104/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस बनाम पवन पुत्र मुखराज राजभर निवासी तिलई नेवादा थाना घोसी जनपद मऊ पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 अशोक कुमार सिंह द्वारा की जा रही थी।
विवेचना के दौरान किशोरी की सकुशल बरामदगी कराकर मेडिकल परीक्षण एवं बयान कराया गया, जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी।
दिनांक 26.05.2026 को उ0नि0 अशोक कुमार सिंह मय हमराह का0 संगम कुमार द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त पवन पुत्र मुखराज राजभर निवासी तिलई नेवादा थाना घोसी जनपद मऊ उम्र करीब 20 वर्ष को राजेसुल्तानपुर मोड़ कस्बा महराजगंज से समय करीब 07:20 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।



