Azamgarh news :इंस्टाग्राम पर तमंचे के साथ फोटो वायरल करने वाला बाल अपचारीअवैध तमंचा कारतूस व मोबाइल के साथ पकड़ा गया
इंस्टाग्राम पर तमंचे के साथ फोटो वायरल करने वाला बाल अपचारीअवैध तमंचा कारतूस व मोबाइल के साथ पकड़ा गया

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
देवगांव कोतवाली के उ0नि0 रविन्द्रनाथ पाण्डेय प्रभारी चौकी लालगंज मय हमराह का0 कमल चौरसिया व रि0का0 त्रिपुरेश पाठक द्वारा सोशल मीडिया सेल से प्राप्त सूचना के आधार पर इंस्टाग्राम पर तमंचे के साथ वायरल फोटो के संबंध में जांच की जा रही थी। जांच के दौरान एक बाल अपचारी थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही थी।
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा कैथीशंकरपुर हाईवे से एक बाल अपचारी को पकड़ा गया, जो इंस्टाग्राम पर तमंचे के साथ फोटो वायरल कर रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि तमंचा गांव के बाहर स्थित ट्यूबवेल में छिपाकर रखा गया है। बाल अपचारी की निशानदेही पर गांव के बाहर ट्यूबवेल से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर एवं एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।
पूछताछ में बाल अपचारी ने बताया कि शेष तीन कारतूस उसने नीलगाय को डराने के लिए फायर कर दिए थे तथा खाली खोखे नदी में फेंक दिए। बरामदगी के आधार पर थाना देवगाँव पर मु0अ0सं0 205/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।



