हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सीमा तिवारी अटल रत्न से हुई सम्मानित
Seema Tiwari was honoured with Atal Ratna on Hindi Journalism Day.

आरा /बिहार। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक पत्रकार सम्मेलन का आयोजन आरा में किया गया। जिसमें 50 से अधिक सम्मानित पत्रकारों ने भाग लिया। इस सम्मेलन में आइडियल पत्रकार संगठन की प्रदेश अध्यक्ष सीमा तिवारी को अटल रत्न से सम्मानित किया गया।
दिल दहला देने वाली वारदात:प्यार में नाकाम युवक बना हैवान, डेढ़ साल के बच्चे की हत्या का आरोप
बताते चलें कि आइडियल पत्रकार संगठन की प्रदेश अध्यक्ष सीमा तिवारी अटल दुर्गा वाहिनी की संस्थापिका भी हैं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला थाना अध्यक्ष कंचन कुमारी भी मौजूद रहीं। जिले के वरिष्ठ पत्रकार अमरेंद्र मिश्र द्वारा सीमा तिवारी को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। श्री अमरेंद्र मिश्र ने आज की पत्रकारिता पर प्रकाश डालते हुए सभी से निष्पक्ष पत्रकारिता करने को कहा।
संसार में अभी भी त्याग की पराकाष्ठा रखने वालों की कमी नहीं, इस वजह से उठाया ये घातक कदम
आइडियल पत्रकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सीमा तिवारी ने भी अपने संबोधन में सभी पत्रकारों को एकजुट रहने को कहा। उन्होंने कहा कि संघ में बहुत ही शक्ति होती है हमें संघे शक्ति कलियुगे की विचारधारा पर चलते हुए कार्य करना है। जब हम एकजुट रहेंगे और तभी हम निष्पक्ष पत्रकारिता करेंगे। उन्होंने अटल रत्न से सम्मान देने के लिए सभी सम्मानित पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया।
बात व्यक्ति नहीं, नीति की ; सभ्यता नहीं, सिस्टम की!
उन्होंने सभी पत्रकारों को आइडियल पत्रकार संगठन में जुड़ने का आवाहन भी किया। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा की आइडियल पत्रकार संगठन 19 प्रदेशों में लगातार पत्रकारों के हित के लिए कार्य कर रहा है। इस अवसर पर पत्रकार धर्मेंद्र यादव विक्की सिंह सुमन श्रीवास्तव अनीता पांडे जया कुमारी कृति प्रीति तिवारी सहित अनेकों पत्रकार उपस्थित रहे।



