Azamgarh news:आजमगढ़ में फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी पाने के आरोप में अध्यापिका पर मुकदमा दर्ज
फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी पाने के आरोप में अध्यापिका पर मुकदमा दर्ज

बरदह/आजमगढ़। मार्टिनगंज विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय फतुहीं में कार्यरत सहायक अध्यापिका रानी सिंह के विरुद्ध फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी प्राप्त करने के आरोप में बरदह थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी मार्टिनगंज द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया है कि वर्ष 2009 में नियुक्ति के समय प्रस्तुत किए गए शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच कराई गई थी। शिकायत मिलने के बाद सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी से प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराया गया। जांच में उत्तरमध्यमा वर्ष 1998 के अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र से संबंधित प्रस्तुत विवरण किसी अन्य छात्र का पाया गया।
ग्रीन बनाम ग्रीड’ की लड़ाई में उतरे राहुल गांधी, मोदी सरकार पर साधा निशाना
जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित अध्यापिका से स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन विभागीय जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर उनकी सेवा समाप्त कर दी गई। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने विधिक कार्रवाई की संस्तुति करते हुए बरदह थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
Azamgarh news :नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार
बरदह थाने में 12 मई 2026 को दर्ज एफआईआर संख्या 0163/2026 में भारतीय दंड संहिता की धाराएं 419, 420, 467, 468 एवं 471 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक उमेश चन्द्र यादव को सौंपी गई है।



