Azamgarh news:प्रचंड धूप और गर्मी भी नहीं रोक पाई आस्था के कदम, भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ

Azamgarh News: Even the scorching sun and heat could not stop the steps of faith, Rudra Maha Yagya started with a grand Kalash Yatra.

अहरौला (आजमगढ़)। अहरौला क्षेत्र के करनपुर स्थित नागा बाबा मौजी राम उदासीन आश्रम में आयोजित होने वाले नव दिवसीय रुद्र महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। भीषण गर्मी और प्रचंड धूप के बावजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ यात्रा में भाग लिया। आश्रम के महंत नारायण दास के नेतृत्व में एक माह से चल रहे श्रीरामचरितमानस पाठ के उपरांत यज्ञ की शुरुआत की जा रही है।

आजमगढ़ में सोफा फैक्ट्री चलाने वाला आरोपी अवैध धर्म परिवर्तन मामले में गिरफ्तार

सुबह करीब 8 बजे आश्रम परिसर से निकली कलश यात्रा में दर्जनों गांवों की महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए। श्रद्धालु सिर पर कलश रखकर नंगे पांव आश्रम से इटौरा, युधिष्ठिर पट्टी, मड़ना, पयागपट्टी, परगासपुर, अहरौला और मतलुबपुर होते हुए तमसा नदी स्थित हनुमानगढ़ी घाट पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में जल भरा गया।

Azamgarh news:कानून का खौफ कायम: मेहनाजपुर पुलिस ने रंगदारी कांड का किया सफल खुलासा

यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के स्वागत एवं जलपान की विशेष व्यवस्था की गई थी। हनुमानगढ़ी घाट पर सुरेश चंद्र बरनवाल, महेंद्र प्रताप अग्रहरि, आशुतोष बरनवाल, मनोज बरनवाल, अवनीश, दीपक, संतोष,चंदू,अमित, अमितेश, मनीष और अनुज सहित अन्य लोगों ने श्रद्धालुओं को जलपान कराया।

Azamgarh news :94 लाख रू0 मूल्य की 448 एंड्रायड फोन पुलिस ने बरामद कर फोन स्वामियों को किया वापस 

इसके बाद यात्रा पकड़ी होते हुए चांदनी चौक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह शीतल पेय, पानी और विश्राम की व्यवस्था की गई थी। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के पैरों पर ठंडे पानी की बौछार कर राहत पहुंचाई गई।

Azamgarh news :20.499 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो अंतर्जनपदीय तस्कर गिरफ्तार 

कलश यात्रा आगे बढ़ते हुए दनियालपुर और आलमपुर दुर्गा मंदिर पहुंची, जहां समाजसेवी राजन चौहान एवं ग्रामीणों के सहयोग से मीठे पानी और जलपान की व्यवस्था की गई। इसके बाद यात्रा पुनः आश्रम पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ कलश स्थापना हुई और प्रसाद वितरण कर यात्रा का समापन किया गया।

Azamgarh News:मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

करीब 10 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में हाथी, घोड़े तथा गाजे-बाजे आकर्षण का केंद्र रहे। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने नंगे पांव यात्रा पूरी कर अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया।

आजमगढ़ में अपना दल (एस) संगठन को नई ऊर्जा दे रहे जिला अध्यक्ष अमित चौरसिया, युवाओं में बढ़ रहा उत्साह

यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस अवसर पर जंग बहादुर यादव, महेंद्र प्रधान, निखिल यादव, राजेश कुमार राजभर, संत प्रसाद सिंह, पिंकू सिंह, अशोक चौबे, विजय सिंह, मुन्ना चौबे सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button