Azamgarh news:अवैध मदरसे के नाम पर सरकारी धनराशि हड़पने के प्रयास में 25 हजार का इनामिया गिरफ्तार

आजमगढ़, 10 जून। मदरसा पोर्टल पर फर्जी अभिलेख अपलोड कर सरकारी अनुदान प्राप्त करने के प्रयास के मामले में आजमगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामिया वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, जनपद में मदरसा पोर्टल पर पंजीकृत मदरसों के सत्यापन के दौरान बड़ी संख्या में मदरसे मानकों के विपरीत एवं अवैध पाए गए थे। राज्य विशेष अनुसंधान दल (SIT) की जांच में मदरसतुल निशां निस्वां, आजमगढ़ (मदरसा आईडी-191100693) भी फर्जी एवं अवैध पाया गया। जांच में यह तथ्य सामने आया कि मदरसे की भवन संबंधी जानकारी, छात्र संख्या एवं अन्य महत्वपूर्ण अभिलेख पोर्टल पर गलत तरीके से अपलोड किए गए थे, ताकि सरकारी अनुदान प्राप्त किया जा सके।
आजमगढ़ में रंगे हाथ घूस लेते पकड़ा गया बीएसए कार्यालय का बाबू
इस मामले में मदरसे के प्रबंधक अनीस पुत्र इसहाक के विरुद्ध थाना कोतवाली में वर्ष 2025 में भारतीय दंड संहिता की धारा 409, 420, 467, 468 एवं 471 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित एवं इनामिया अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने बुधवार को अभियुक्त अनीस पुत्र इसहाक (85 वर्ष), निवासी नोनहटा, शाहगंज, जनपद जौनपुर को रोडवेज परिसर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
दो हफ्तों में दो बड़े धमाके, मधू के करियर का सबसे खास दौर
ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को अवैध मदरसों एवं सरकारी धनराशि के दुरुपयोग के मामलों में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।



