Azamgarh news :हत्या का आरोपी गिरफ्तार

हत्या का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना दीदारगंज अंतर्गत भादों निवासिनी सरोज देवी W/O स्व0 अखिलेश द्वारा थाना दीदारगंज पर तहरीर दिया गया कि दिनांक 09.06.2026 की रात्रि 11.30 बजे अभियुक्तो 1. सभाजीत पुत्र रामसेवक गौतम 2. श्यामजीत पुत्र रामसेवक गौतम 3. सुनिल पुत्र रामसेवक गौतम साकिनान भादों थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ने वादिनी के पति अखिलेश को पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर जमील के खेत में अचेत अवस्था में फेक दिया जिनको उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मार्टिनगंज ले जाने पर डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया जिसके सम्बन्ध में थाना दीदारगंज पर मु0अ0सं0- 109/26 धारा 105 बीएनएस बनाम 1. सभाजीत पुत्र रामसेवक गौतम 2. श्यामजीत पुत्र रामसेवक गौतम 3. सुनिल पुत्र रामसेवक गौतम साकिनान भादों थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही प्रारम्भ की गयी ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा अपराध के रोकथाम के हतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 12.06.2026 को उ0नि0 पंकज कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अवनीश पुत्र त्रिभुवन उर्फ कल्लू निवासी ग्राम भादो थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ को भादो अन्नपूर्णआ भवन के पीछे से समय करीब 8.45 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button