Azamgarh news:अपराधियों पर लगातार प्रहार, भुवनेश कुमार चौबे के नेतृत्व में सरायमीर पुलिस का दमदार एक्शन

सरायमीर पुलिस को बड़ी सफलता, शासकीय अनुदान हड़पने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़। थाना सरायमीर पुलिस ने धोखाधड़ी एवं कूटरचना कर शासकीय अनुदान हड़पने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत की गई।बताया जाता है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सरायमीर पर पंजीकृत धोखाधड़ी, कूटरचना एवं शासकीय धनराशि के गबन के प्रयास से संबंधित मुकदमे में वांछित अभियुक्त शकील अहमद को गिरफ्तार किया गया।

मेंहनाजपुर में कानून व्यवस्था की नई मिसाल: थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में काली फिल्म के खिलाफ सघन अभियान

पुलिस के अनुसार राज्य विशेष अपराध अनुसंधान शाखा (ईओडब्ल्यू), उत्तर प्रदेश की जांच में यह तथ्य सामने आया था कि एम.एल.ए.वी.एम. कान्वेंट स्कूल, निजामुद्दीन पट्टी, आजमगढ़ (मदरसा आईडी-0191100687) के प्रबंधक शकील अहमद द्वारा फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उन्हें वास्तविक दर्शाते हुए शासकीय अनुदान प्राप्त करने तथा धनराशि के गबन का प्रयास किया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना सरायमीर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

154 कृत्रिम अंगों ने बदली 104 दिव्यांगजनों की जिंदगी

रविवार को उपनिरीक्षक उदय बहादुर यादव एवं पुलिस टीम ने अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए उसके निवास स्थान पर दबिश दी। इस दौरान अभियुक्त शकील अहमद पुत्र स्वर्गीय एहसान अहमद निवासी निजामुद्दीन पट्टी, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।

Azamgarh News:चार दिन से अंधेरे में डूबा गांव, बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन।

गौरतलब है कि जब से थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे ने सरायमीर थाने का कार्यभार संभाला है, तब से अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार चेकिंग एवं कार्रवाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Azamgarh News:पुरानी रंजिश में चाकू से हमला, बरदह पुलिस ने आरोपी त्रिलोकी को किया गिरफ्तार, चाकू बरामद*

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक उदय बहादुर यादव, कांस्टेबल शुभम मिश्रा तथा रिजर्व कांस्टेबल शैलेश कुमार कुशवाहा शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button