बहराइच से ओवैसी का 2027 का चुनावी शंखनाद, समर्थकों में दिखा जबरदस्त उत्साह,जनता के हक की आवाज बनेगी एआईएमआईएम
Owaisi launches 2027 election campaign from Bahraich, supporters show tremendous enthusiasm, AIMIM will become the voice of the people's rights
बहराइच। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बहराइच की मटेरा विधानसभा से चुनावी अभियान का आगाज करते हुए एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। शंकरपुर चौराहे पर आयोजित इस जनसभा में हजारों की संख्या में पहुंचे समर्थकों ने ओवैसी का गर्मजोशी से स्वागत किया।
12 जून को जन्मदिन पर नितेश तिवारी ने रिलीज किया भावुक गीत “तेरी शिकायतें
अपने संबोधन में ओवैसी ने क्षेत्र के विकास, लोकतांत्रिक अधिकारों और कमजोर वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि राजनीति का उद्देश्य जनता की सेवा और उनके अधिकारों की रक्षा करना होना चाहिए। ओवैसी ने मटेरा की जनता से बदलाव का आह्वान करते हुए एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली को विधानसभा भेजने की अपील की।
ओवैसी ने अपने भाषण में संविधान, समान न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश का संविधान हर नागरिक को बराबरी का अधिकार देता है और कानून का शासन सभी के लिए समान होना चाहिए। उन्होंने वंचित और अल्पसंख्यक समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके बेहतर प्रतिनिधित्व की आवश्यकता बताई।
हाईवे के किनारे गड्ढे में मिला ज्ञात महिला का शव,हत्या की आशंका जांच में जुटी पुलिस
जनसभा में मौजूद लोगों ने ओवैसी के भाषण को ध्यानपूर्वक सुना और कई बार नारे लगाकर अपना समर्थन जताया। कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।हालांकि सभा का निर्धारित समय दोपहर एक बजे था, लेकिन ओवैसी शाम करीब सात बजे पहुंचे। इसके बावजूद समर्थकों का उत्साह कम नहीं हुआ और वे घंटों तक कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे। ओवैसी के पहुंचते ही पूरा क्षेत्र नारों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
करीना कपूर खान बनीं ‘नुवा’ का चेहरा
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बहराइच से ओवैसी का यह चुनावी अभियान उत्तर प्रदेश की राजनीति में एआईएमआईएम की सक्रियता बढ़ाने का संकेत है। उनके भाषण ने समर्थकों में नया उत्साह भरने का काम किया है और आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है।



